यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर प्रयागराज के पूर्व सैनिकों में उबाल, निकाला कैंडल मार्च

कैंडल मार्च निकलते हुए प्रयागराज के पूर्व सैनिक

प्रयागराज: वेटरन्स इंडिया प्रयागराज पूर्व सैनिक संगठन के सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने जिलाध्यक्ष पूर्व एचएफओ संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 लोगों की निर्मम हत्या का विरोध प्रदर्शन शहीद स्तंभ से सुभाष चौराहे तक कैंडल मार्च निकल कर किया है।

वेटरन्स इंडिया प्रयागराज पूर्व सैनिक संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 लोगों के निर्मम हत्या के विरोध में शहीद स्तंभ पर दो मिनट के मौन के पश्चात कैंडल मार्च शाहिद स्तंभ से पत्थर गिरजाघर होते हुए सुभाष चौराहे तक किया और केंद्र सरकार से कड़ी करवाई के साथ खून का बदला खून की मांग की। इसी कड़ी में पाकिस्तान के झंडे जलाए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ऐसा निर्मम हत्या का देश के आम जन मानस में काफी आक्रोश दिखा और आम जनता ने भी इसमें अपना प्रदर्शन और आक्रोश व्यक्त किया। संगठन  के तरफ से आतंकवाद से निपटने के लिए केंद्र सरकार से अपील किया कि यदि जरूरत पड़ी तो हम पूर्व सैनिक पुनः मोर्चा संभालने को तैयार है और कश्मीर की जनता से भी इस निर्मम हत्या पर कड़ा विरोध जताने के लिए कहा। पूर्व सैनिकों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि हमें अपनी आंतरिक सुरक्षा में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भूतपूर्व सैनिकों में काफी आक्रोश है।  प्रयागराज के पूर्व सैनिक संगठन वेटरन्स इंडिया ने आतंकवादियों के इस कायराना हमले पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग भारत सरकार से की है। पूर्व सैनिक संगठन वेटरन्स इंडिया के जिला अध्यक्ष पूर्व एचएफओ संदीप कुमार सिंह ने कहा कि हमले में मारे गए लोगों को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार को दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन ने यह कायरना हरकत किया है। ऐसी कायरना हरकत जिसमें धर्म पूछ-पूछकर उनके ऊपर गोलियां बरसाई गई। आतंकवादियों की इस कायरना करतूत से खून खौलता है। पाकिस्तान को आमने-सामने लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए इस तरह का कायरना हरकत किया है। पूर्व एचएफओ संदीप कुमार सिंह ने कहा कि कश्मीर के लोग आतंकवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लग रहे हैं। हमें अपनी आंतरिक सुरक्षा में और भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। भले ही कश्मीर को कुछ सालों में कंट्रोल कर लिया है, लेकिन कभी भी किसी भी अनहोनी से नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। पाकिस्तान जैसे कौम का कोई भरोसा नहीं है।

गुरुवार, 3 अप्रैल 2025

श्रीमती जूही श्रीवास्तव ने भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में प्रधानाचार्य पद पर ग्रहण किया कार्यभार

 


भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में 3 अप्रैल को शिक्षाविद्, तेजतर्रार एवं अनुभवी श्रीमती जूही श्रीवास्तव ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य के रूप में पद ग्रहण किया इस मौके पर पूर्व कमिश्नर आर. एस. वर्मा एवं भारतीय विद्या भवन मुंबई के सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज की रजिस्ट्रार श्रीमती पल्लवी मोराजी की उपस्थिति में भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी के निदेशक संदीप सक्सेना ने श्रीमती जूही श्रीवास्तव को प्रधानाचार्य पद पर ज्वाइन कराया। इस अवसर पर आर्यकन्या डिग्री कॉलेज प्रयागराज की हिंदी प्रमुख डॉ. कल्पना वर्मा, संगम इंटरनेशनल स्कूल प्रयागराज की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता खरे, भवंस मेहता डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव तथा अनेक गणमान्य उपस्थित रहें जिनका निदेशक संदीप सक्सेना ने मोमेंटो एवं साल भेंट कर स्वागत किया।नव नियुक्त प्रधानाचार्य श्रीमती जूही श्रीवास्तव ने पत्रकारों के समूह को अपने प्रथम संबोधन में संबोधित करते हुए बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी के समस्त अभिभावकों छात्रों एवं अध्यापकों के बीच एक अच्छे कोऑर्डिनेशन एवं बेहतर माहौल  के साथ संस्कारित शिक्षा दिलाने का है जिसके लिए उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए एक साथ मिलकर भवंस मेहता विद्याश्रम जो कि एक बहुत ही ख्यातिप्राप्त संस्था है उसको आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील किया। साथ ही आज आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व के समय में बच्चों के रहने के लिए चलने वाले हॉस्टल के संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरा आज प्रथम दिन है कुछ दिनों में मेरा प्रयास आप लोगों के समक्ष दिखाई पड़ेगा पढ़ाई के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा प्रथम प्रयास होगा कि शिक्षक एवं छात्र-छात्रा में जो भी प्रश्न उत्तर होगा वह सिर्फ इंग्लिश टू इंग्लिश में जवाब देना होगा उसमें कोई भी शिक्षक हिंदी में वार्तालाप नहीं करेगा तीसरे सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र संख्या कॉलेज की गिरते साख किसी चुनौती से कम नहीं है उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक कर्मठ एवं अनुभवी महिला हूं शिक्षा के चलते किसी भी प्रकार का कोई समझौता अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करूंगी।


सोमवार, 10 मार्च 2025

धरना प्रदर्शन शोकसभा नारेबाजी कर सैकड़ो पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित सौपा ज्ञापन

दो दिन पहले सीतापुर जनपद में दिनदहाड़े गोली मारकर निर्ममता पूर्वक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या किए जाने के बाद पत्रकार समुदाय में जबरदस्त उबाल है और चारों तरफ पत्रकारों में गुस्सा दिखाई पड़ रहा है। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के पत्रकारों ने न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला के नेतृत्व में डायट मैदान में धरना प्रदर्शन शोक सभा के बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपा है। सीतापुर जनपद में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या के विरोध में शामिल पत्रकारों ने कहा कि सीतापुर जनपद में पत्रकार की हत्या में शामिल और हत्या की साजिश रचने वाले लोगों को फांसी पर लटकाया जाए मृतक के परिजनों को दो करोड रुपए आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए और पत्रकारों को सुरक्षा दिया जाए। धरना प्रदर्शन शोकसभा के दौरान जनपद के विभिन्न पत्रकार संगठन न्यू प्रेस क्लब, भारतीय पत्रकार संघ, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब, विश्व पत्रकार महासंघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सदस्यों ने इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर पत्रकार के हत्यारे को फांसी दिए जाने की मांग की है इस मौके पर विमलेश शुक्ला, सुशील केसरवानी, अली मुक्तजा, अभिसार भारतीय, सुबोध केसरवानी, अमित शुक्ला, सुशील मिश्रा, शिव शंकर मोदनवाल, उत्तम मिश्रा, शिव शंकर तिवारी, रजनीश तिवारी, मनोज सिंह, जिया रिजवी, महेंद्र शुक्ला, राकेश केशरी, करन सिंह, ध्यान सिंह, निश्चल पाण्डेय, निरंजन चौधरी, विपुल तिवारी, कुलदीप कुमार, संजीत सिंह उर्फ रिंकू, अंकित मिश्र, संजय वर्मा, शैलेन्द्र द्विवेदी, अमित शुक्ल, श्रवण तिवारी, नरेंद्र द्विवेदी, राम किशन, विवेक मिश्र, अनिरुद्ध पाण्डेय, आबिद, अनय श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश गौतम, अंकित सिंह इंद्रजीत गौतम, हंसराज सिंह, शिवा यादव, राहुल यादव, आलोक यादव, अमन कुमार,आर्य शुक्ल सच्चिदानंद मिश्र, सैफ रिजवी, नावेद अहमद, राम प्रकाश गुप्ता, चंद्रभान सिंह, मनोज सिंह, सुनील चौधरी, विजय यादव, नरेंद्र यादव सहित सैकड़ो पत्रकार शामिल रहे सीतापुर जनपद में पत्रकार की हत्या से आक्रोशित सिराथू मंझनपुर चायल तहसील के अनेकों पत्रकार संगठन के पदाधिकारी सदस्यों ने भी धरना प्रदर्शन नारेबाजी शोक सभा करके राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर पत्रकार के हत्यारो को गिरफ्तार करने व सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

जिलाधिकारी कौशाम्बी को ज्ञापन देते हुए पत्रकारगण


साथ ही कौशाम्बी जनपद के अनेक स्थानों पर पत्रकारों, व्यापारियों व समाजसेवियों ने शाम को कैंडल मार्च निकालकर आत्मा की शांति व न्याय मांग की।




गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025

पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते की छुट्टी, सेवा मेडल और बोनस, महाकुंभ में ड्यूटी वालों को CM योगी का इनाम

महाकुम्भ में कार्यरत पुलिस एवं विभिन्न विभाग के सुरक्षा अभिक्रियाओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं दोनों उपमुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में अपनी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी सौगातों का ऐलान किया है। महाकुंभ में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को एक-एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी। सभी सुरक्षाा बलों के जवानों को महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। इसके अलावा यूपी पुलिस के अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपए का स्पेशल बोनस दिया जाएगा। सीएम योगी ने गुरुवार को महाकुंभ का औपचारिक समापन किया। इस दौरान अलग-अलग पंडालों में जाकर महाकुंभ में अपनी सेवाएं दे रहे अलग-अलग समूहों और विभागों के कर्मचारियों से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों के लिए सौगात से पहले सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों, रोडवेज कर्मचारियों और नाविकों से संवाद किया और उनके लिए कई घोषणाएं कीं।

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में 75 हजार पुलिसकर्मियों, पीएसी, अर्धसैनिक बलों, पीआरडी जवानों, होमगार्डों ने ड्यूटी दी है। इन सभी को महाकुंभ सेवा मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को दस-दस हजार का बोनस दिया जाएगा। सभी को एक-एक हफ्ते की छुट्टी भी दी जाएगी। सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह छुट्टी एक साथ नहीं मिल सकेगी। फेज वाइस छुट्टी मिलेगी। सीएम योगी ने यह भी कहा कि महाकुंभ भले ही खत्म हो गया है लेकिन यहां पर पुलिस की ड्यूटी अभी कुछ दिन और जारी रहेगी। इससे पहले सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, रोडवेज के बस चालकों के लिए भी बोनस का ऐलान किया। नाविकों के लिए भी कई घोषणाएं की गईं। सीएम योगी ने कहा कि नाव चालकों को सरकार विशेष सुविधाएं देगी, जिसके तहत पहले नाविकों का रज्ट्रिरेशन किया जाएगा। इसके बाद नाव के लिए पैसा और पांच लाख रुपए तक बीमा कवर की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ के भव्य, दिव्य और सफल आयोजन में नाविकों के योगदान की सराहना की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। जिसमें नाविकों ने अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इन 45 दिनों में प्रत्येक नाविक ने अपनी मेहनत से लाखों रुपये कमाए होंगे। इतना बड़ा व्यवसाय पहले कभी देखने को नहीं मिला। यह सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि पूर्वजों की परंपरा का पालन भी है।




मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रतिभागियों के सम्मान के साथ गायत्री चेतना केंद्र का हुआ शुभारंभ

कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में सोमवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद स्तर के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी के साथ विद्यालय स्तर के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के द्वारा में प्रदेश भर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। कौशाम्बी जनपद में 19 अक्टूबर 2024 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा आयोजन के पूर्व भारतीय संस्कृति एवं दर्शन पर आधारित, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में संकलित पुस्तक को पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया गया था। जिसके आधार पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता विद्यालयों के सहयोग से परीक्षा का आयोजन कराए हैं। बेहतर समाज बनाने के प्रेरणा से ओत-प्रोत गायत्री परिवार के कार्यकर्ता ऐसे रचनात्मक आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए। परीक्षा का परिणाम गायत्री परिवार का केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार से जारी होने के बाद सोमवार को जनपद कौशाम्बी में प्रतिभागियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षा में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान पुष्पेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान ऋषभ व सोनित, तृतीय स्थान पर संध्या द्विवेदी, नेहा देवी, मयंक राय, अहम कुशवाहा रहे। इसके साथ ही नगर में गायत्री चेतना केंद्र का शुभारंभ संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री रामसनेही श्रीवास्तव के संचालन में हुआ। केंद्र के निर्माण में कार्य करने वाले कारीगरों व श्रमिकों को भी इस अवसर पर अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी के निदेशक संदीप सक्सेना रहें एवं इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के जनपद कौशाम्बी व्यवस्थापक घनश्याम सिंह, संस्कृति परीक्षा के जनपद संयोजक रामसनेही श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, प्राचार्य भवन्स मेहता विद्याश्रम श्री अनिल कुमार मिश्रा, प्राचार्य बाल गोविंद विद्यालय मन राखन सिंह, राम चन्द्र सिंह, आर्यन सिंह, रामबाबू केसरवानी, सुरेश चंद्र, एडवोकेट पी के श्रीवास्तव, जंगबहादुर दिवाकर, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अजीत कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल, अवधेश मिश्रा, सुधारकर सिंह, सुशील श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सीता केसरवानी, नीरज देवी, संध्या आदि एवं प्रतिभागी छात्र छात्राएं मौजूद रहें।








सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

रैली निकालकर लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने का रिजवी कॉलेज द्वारा किया गया प्रयास

डॉ अख्तर हसन रिजवी डिग्री कॉलेज करारी कौशाम्बी के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पाँचवे दिन सोमवार को प्रार्थना व योगाभ्यास करके कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैप्टन अबू तलहा अंसारी ने नशामुक्ति का शपथ सभी स्वयंसेवक एवं सेविकाओं तथा महाविधालय के शिक्षक एवं प्राथमिक विद्यालय अगियौना के सभी शिक्षकों को दिलाई। इसके उपरांत नशामुक्ति रैली निकालकर सभी ग्राम वासियों को जागरूक किया जिसमें "हर नशा बर्बादी का पैग़ाम है" तथा "नशे को जो अपनाये पूरे जीवन वह पछताए", "जब नशे का नाश होगा देश का विकास होगा" का नारा गुलाम मोहिउद्दीन, मो. अमन, असद, एहतेशाम, मो. अयान, दिक्षा, समृद्धि, शिखा, नाज़ बानो, शिफा, समर, अनम एवं इशरत ने नारा देकर ग्राम वासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराया। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एवं घर घर जाकर मलीन बस्तियों में रहने वाले ग्रामीणों से नशा के दुष्परिणाम बताए। सायंकालीन प्लास्टिक निषेध रैली निकालकर इससे पर्यावरण को होने वाले नुक्सान के बारे में लोगों को बताया इसके साथ ही मौसम में परिवर्तन होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न होती है। इसके लिए डॉ. कैप्टन अबू तलहा अंसारी के निर्देशन में नालियों एवं जल भराव वाले स्थानों पर मच्छर की दवा का चिड़काव स्वयं सेवकों के द्वारा करवाया गया।

इस अवसर पर महाविधालय के शिक्षक अवधेश मिश्रा, राकेश यादव, मोहित त्रिपाठी, सुनील अग्राहरी, गुलनाज़ नक़वी व प्राथमिक विद्यालय अगियौना के शिक्षक प्रेमलता सिंह, रीना कौर, आदि मौजूद रहे।

नशामुक्ति रैली निकाली NSS के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं


राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

प्रधानाध्यापक ने कहा शिविरार्थियों द्वारा किए गए अपने कार्यों का स्वयं में  मूल्यांकन करना चाहिए।

महामाया राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह में प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय यूसुफ पुररारा, ओसा मंझनपुर कौशांबी में किया गया।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ शैलेंद्र तिवारी, प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया इसके उपरांत पूजा और राधिका के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । वाचिक स्वागत डॉ अजय कुमार ने किया। इसी कड़ी में डा अनिल कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया । इसके उपरांत शिविरार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे-उठे प्रस्तुत किया गया विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद्र जायसवाल प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुर रारा ने इस अवसर पर कहा कि शिविरार्थियों द्वारा किए गए अपने कार्यों का स्वयं में  मूल्यांकन करना चाहिए, जिससे कि उनके कार्य करने में और अधिक निपुणता हासिल हो सके।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अजय कुमार द्वारा बौद्धिक एवं शारीरिक श्रम हेतु शिविरार्थियों का आवाहन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों को समझाया एवं इससे प्रेरित होने के लिए शिविरार्थियों को जागरूक किया कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पवन कुमार द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा मुख्य अतिथि के सम्मुख प्रस्तुत की। राष्‍ट्रीय सेवा योजना राष्‍ट्र की युवा शक्ति के व्‍यक्‍तित्‍व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ० अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि शिविरार्थियों को अपने दायित्वों एवं उद्देश्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। डॉ आनन्द कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लाभ राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र/छात्राओं को सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित कर समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है और उनके  व्यक्तित्व को निखारने एवं भविष्य में उन्हें कर्त्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील तथा उपयोगी नागरिक के रूप में संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ भावना केसरवानी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ अनिल कुमार डॉ अजय कुमार, डॉ0 नीलम बाजपेई ,डॉ भावना केसरवानी, डॉ तरित अग्रवाल, डॉ पवन कुमार, डॉ आनन्द कुमार, डॉ रमेश चंद्र, डॉ शैलेश मालवीय अजय कुमार मानवेंद्र सिंह सहित विशेष शिविर में सम्मिलित सभी स्वयंसेवक स्वयंसेवियां उपस्थित रहे।



रविवार, 23 फ़रवरी 2025

कौशांबी जनपद में 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1391 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार
सीएमओ डा0 संजय कुमार ने कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा

कौशाम्बी में प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। जनपद में 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार 23 फरवरी को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी दी गयी है। डा0 संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कौशाम्बी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंझनपुर, कोखराज एवं महगांव का निरीक्षण किया। उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ० एच०पी० मनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली ग्राम एवं डॉ० सुनील सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदहिन खुर्द का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी० एन० यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहजादपुर का निरीक्षण किया। डा० एच० पी० मणि ने अवगत कराया कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। अन्य उप मुख्य चिकित्सा /अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 40 चिकित्साधिकारी व 116 पैरामेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी थी। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल 1391 मरीजों का चिकित्सको द्वारा उपचार किया गया एवं 11 मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी संदर्भित किया गया। साथ ही मेले में कुल 47 गोल्डेन कार्ड भी बनाये गये।

रिज़वी डिग्री कालेज से राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की निकाली गई रैली

डॉ॰ ए. एच. रिज़वी डिग्री कालेज करारी कौशांबी से राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के अंतर्गत चौथे दिन रविवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैप्टन अबू तलहा अंसारी के कुशल निर्देशन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई। जारूकता रैली में मो. आफताब, गुलाम मोहिउद्दीन, मो.अयान, असद, इरशाद, अमन, व एहतेशाम, सदफ,ज़ौक़िया रिज़वी, रूबा, शाज़िया, गौहर,आकांक्षा , तहसीन, इशरत, इत्यादि ने "कन्या संतान बचानी है, भ्रूण हत्या मिटानी है।"नारों के मध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया। आओ घर घर अलख जलाएं, कन्या संतान को गले लगाएं। का नारा देकर समृद्धि, दीक्षा एवं शिखा कुशवाहा ने पूरे ग्राम वासियों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित कराया। इसके साथ ही घर घर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चियों के साथ साथ अभिभावकों को प्रेरित किया गया तथा कन्या संतान को लड़कों के बराबर अधिकार और शिक्षा देने के लिए लोगों से आग्रह किया क्योंकि बेटियां पूरे समाज को शिक्षित करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी के अतिरिक्त विभागाध्यक्ष डॉ राजेश सक्सेना, प्रवक्ता आनंद गुप्ता, राजेश सिंह, डॉ. सफराज़ खान, डॉ. शैला भारतीय, सुनील अग्राहरी, गुलनाज़ नक़वी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
रैली निकालती हुई महाविद्यालय की छात्राएं

शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

किन्नर अखाड़ा की नई नवेली महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी निष्कासित, लक्ष्मी त्रिपाठी भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटाई गईं

बॉलीवूड अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी
◆ ये कार्यवाही किन्नर अखाड़ा संस्थापक अजय दास ने की है
◆ कुछ दिन पहले ही ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में अपना पिंडदान कर सन्यास अपनाया था
◆ किन्नर अखाड़े में एक महिला को पद देने पर उठ रहे थे सवाल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा के भीतर की राजनीति को गहरा दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी देने के बाद किन्नर अखाड़े में जबरदस्त उलटफेर मची है। किन्नर अखाड़ा के अंदर ही इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है, जिससे दो बड़े गुट आमने-सामने आ गए हैं। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने कहा कि 2015-16 के उज्जैन कुंभ में डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया था। मैं इस पद से उन्हें मुक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें इसकी लिखित सूचना दे दी जाएगी। अजय दास ने कहा कि जिस धर्म प्रचार-प्रसार और धार्मिक कर्मकांड के साथ ही किन्नर समाज के उत्थान आदि के लिए उनकी नियुक्ति की गई थी। वह उस पद से सर्वथा भटक गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर भी बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। उन्हें किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दरअसल, ममता कुलकर्णी ने हाल ही में संन्यास की दीक्षा ली थी। संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। इसका जमकर विरोध हुआ था। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ये कार्रवाई की है।

अतीत में ममता कुलकर्णी - इंटरनैशनल ड्रग रैकेट में नाम आने के बाद ठाणे की एनडीपीएस कोर्ट ने कथित ड्रग स्मगलर विकी गोस्वामी और एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भगौड़ा घोषित कर दिया था। बता दें कि विक्की का संबंध अहमदाबाद से है और यहीं उसका मकान है। विक्की ने सजा से बचने के लिए जेल में ही ममता से शादी की थी।

ममता कुलकर्णी ने जेल में मुस्लिम रीति रिवाज से की थी शादी- दुबई की पुलिस ने 1997 में ड्रग्स रखने के आरोप में विक्की को अरेस्ट किया था। उसे 25 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के चलते वह 5 सालों में ही बरी हो गया था। इसके बाद केन्या चला गया था। बताया जाता है कि विक्की जब सऊदी की जेल में था, तभी ममता कुलकर्णी ने उससे शादी कर ली थी। विक्की जब जेल में था, तब उसका होटल बिजनेस ममता ही संभाला करती थी। दुबई के एक न्यूज पेपर के अनुसार दुबई में आजीवन कारावास की सजा 25 साल की होती है। लेकिन आरोपी इससे बचने के लिए अपील कर सकता है। यहां अच्छे बर्ताव और कुरान की आयतें सीखकर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने वाले व्यक्ति की सजा बहुत कम कर दी जाती है। विक्की ने इसी सजा से बचने के लिए मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया था। इसके चलते उसे सिर्फ 5 साल की ही जेल हुई थी। गोस्वामी ने जेल में ही ममता से मुस्लिम रीति-रिवाज से ही शादी की थी।



सोमवार, 27 जनवरी 2025

पहाड़पुर सुधवर में आयोजित हुआ महिला के अधिकारों व स्वच्छता पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर

महिलाओं के अधिकारों में ही शामिल है स्वच्छता का अधिकार- हेमेन्द्र कुमार

कौशाम्बी: दिनांक 27 जनवरी 2025 को ग्राम पहाड़पुर सुधवर, चायल, कौशाम्बी के पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वावधान में महिलाओं के अधिकार और स्वच्छता विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. नरेन्द्र दिवाकर द्वारा जीने के अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, व्यक्तिगत रक्षा का अधिकार, वोट का अधिकार, प्रजनन का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, अपनी भाषा, शैली और संस्कृति के संरक्षण का अधिकार, बिना भेदभाव के शिक्षण संस्थान में प्रवेश का अधिकार तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिलाओं और कमजोर वर्गों के लिए प्रदान की जाने निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर को संबोधित करते हुए तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सह तहसीलदार चायल श्री पुष्पेन्द्र गौतम जी ने सरकार द्वारा बच्चों को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति, पीसीपीएनडीटी एक्ट, कन्या सुमंगला योजना, पॉक्सो एक्ट आदि कानूनों में महिलाओं से संबंधित दिए गए प्रावधानों के बारे में बताया और कहा कि आपको कोई भी समस्या हो तो तहसील में बने विधिक सहायता केन्द्र में उपस्थित पीएलवी से मिलकर अपना शिकायती प्रार्थनापत्र देकर भी अपनी समस्या का निस्तारण करवा सकते हैं। शिविर को चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चायल डाक्टर मुक्तेश्वर द्विवेदी, चिकित्साधिकारीगण डा. अमित सिंह, डा. शैलेन्द्र कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शबीना परवीन और डा. हिना कौशर ने महिलाओं के स्वस्थ संबंधी विभिन्न समस्याओं और उनके इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चायल में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रत्येक माह की 1, 9 16 और 24 तारीखों को की जाने वाली निःशुल्क जांच, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया आदि बीमारियों, उनसे बचाव के तरीके व टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। अर्श काउंसलर सुनील कुमार ने बच्चों से जुड़ी तमाम मानोसामाजिक समस्याओं व उनके समाधान के उपाय के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश ग्राम न्यायालय हेमेन्द्र कुमार ने भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, महिलाओं से संबंधित विभिन्न विशेष कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005; दहेज निषेध अधिनियम, 1961 महिलाओं का अभद्र चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 और बाल विवाह निषेध अधिनियम, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012, भरण-पोषण से संबंधित प्रावधान और विभिन्न अधिनायमों में महिलाओं से संबंधित उपलब्ध प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों में स्वच्छता का अधिकार भी शामिल है स्वच्छता का अधिकार, महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्यकर वातावरण में रहने का अधिकार देता है। स्वच्छता के लिए महिलाओं के योगदान को देखते हुए, स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओं के लिए कई तरह की पहल की शुरूआत की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और किशोरियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चायल की ओर से सैनिटरी पैड, आयरन, कैल्शियम व गर्भनिरोधक गोलियां आदि का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेन्द्र दिवाकर ने किया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भारत लाल ने अतिथियों और आगंतुकों का आभार माना। शिविर में पीएलवी ममता देवी और कृष्णा कपूर, स्टॉफ नर्स सुधा यादव, एएनएम दीपमाला यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आरती सोनकर, आशा किरण देवी, संगिनी संगीता भारतीय, ऑप्टोमिस्ट श्याम सुंदर, सचिव संदीप सिंह, मनोज कुमार सिंह, अवर अभियंता लघु सिंचाई रमाकांत सिंह, सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी) अजय कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

टीम भावना के साथ कार्य करने से सभी प्रकार के लक्ष्य किये जा सकतें हैं पूर्ण - जिलाधिकारी कौशाम्बी

'विकसित कौशांबी अभियान' के तहत अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के सम्बन्ध में किया गया प्रशिक्षित कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आंकाक्षी ब्लॉक कार्यक्रम नीति आयोग के अन्तर्गत चल रहें विकसित कौशाम्बी अभियान में समस्त जिलास्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की क्षमतावर्धन तथा व्यवहार एंव आचरण को बदलने के सम्बन्ध में उदयन सभागार मंझनपुर में कार्यशाला का आयोजन किया किया गया। कार्यशाला में जिलाधिकारी कौशाम्बी ने कहा कि विकसित कौशाम्बी अभियान के इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेंगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करने से सभी प्रकार के टारगेट पूर्ण किये जा सकतें हैं। जनपद में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे हम सही न कर पायें, इसीलिए सभी को टीम भावना के साथ ही कार्य करने की आवश्यकता हैं। कार्यशाला में नीति आयोग डेवलपमेन्ट पार्टनर एम0एस0सी0 टीम के सलाहकार श्री शशांक गगल द्वारा समस्त अधिकारियों को विकसित कौशाम्बी अभियान के अन्तर्गत “हम सबका सपना, विकसित कौशाम्बी अपना” कार्यक्रम के तहत व्यवहार परिवर्तन को कैसे जमीनी स्तर पर उतार सकतें है, का प्रशिक्षण दिया गया। विकसित कौशाम्बी अभियान के तहत गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 07-07 लोगों की 06 टीमें लगायी गई हैं। इसके साथ ही शासन की विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर कैसे उतारा जाय, इस सम्बन्ध में टीम के सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। एकल एवं समूह कार्य से किस तरह गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावशाली परिणाम प्राप्त किये जा सकतें हैं, नेतृत्व की क्षमता से कैसे समस्याओं से समाधान की ओर बढ़ा जा सकता हैं, किस प्रकार चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है, अपेक्षाओं का प्रबन्धन कैसे किया जाय, पद के प्रति निष्ठावन कैसे रहा जाय एवं किस तरह अधिक से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया जाय आदि विषयों पर समस्त अधिकारियों को जोड़ने के प्रयास सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी सुखराज बन्धु, डीसी मनरेगा मनोज कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी आरएस यादव एवं पीडीडीआरडीए नीरज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी कौशांबी मधुसूदन हुलगी

सोमवार, 13 जनवरी 2025

सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री और व्यापारीयों की बैठक संपन्न

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा जी और प्रयागराज नगर निगम महापौर गणेश केसरवानी जी के उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रयाग व्यापार मंडल एवं साम्ब्रांत व्यापारी गण के साथ सर्किट हाउस में संपन्न हुई।

महापौर ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने श्रद्धालुओं की सुविधा में रैन बसेरा की व्यवस्था की है। माननीय मंत्री महोदय ने इन प्रयासों की सराहना की और सभी को प्रोत्साहित किया। गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान अहमद ने दिव्य, भव्य, डिजिटल एवं सुरक्षित महाकुम्भ 2025 को सफल बनाने में अपने प्रयासों को उनसे अवगत कराया।

अपने आह्वान में मंत्री ने सभी गेस्ट हाउस और व्यापारियों से महाकुंभ के दौरान अपने प्रतिष्ठानों में अतिरिक्त लाइटिंग कराके सुसज्जित करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि मेले में आए अतिथियों का मन मोहित हो जाए। इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल, इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के पदाधिकारीगण के साथ-साथ जिले के संबरांत व्यापारीगण उपस्थित रहें।

उत्तर प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री जी के साथ व्यापारीगण


"हम व्यापारी साथियों के साथ वचनबद्ध हैं कि विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ 2025 को स्वस्छ, सुरक्षित, सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।"

गुफरान अहमद

अध्यक्ष - इलाहाबाद गेस्ट हाउस ऐसोसिएशन

गुफरान अहमद


"आज से प्रारंभ इस महायज्ञ महाकुंभ 2025 में अपनी सामाजिक भूमिका को सुनिश्चित करते हुए हम संगठन के कार्यकर्ता, व्यापारीगन प्रयागराज पधारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा के लिए हर संभव सहयोग किया है और अनवरत करते करेंगे।"

आकाश जायसवाल  (राष्ट्रीय सचिव-युवा मंच)
मीडिया प्रभारी, नैनी मंडल, प्रयागराज
सदस्य-इलाहाबाद गेस्ट हाउस ऐसोसिएशन
आकाश जायसवाल



रविवार, 12 जनवरी 2025

भरवारी नगर में अथक ग्रामीण जन सेवा समिति के बैनर तले गरीब, बेसहारा लोगों को कपड़ा वितरित किया गया

 कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक कार्य में तत्पर रहने वाले अथक ग्रामीण जनसेवा समिति के लोगों ने नगर में 12 जनवरी को कपड़ा वितरण का कार्यक्रम रखा



गुरुवार, 9 जनवरी 2025

पंचतीर्थों का निर्माण करके भाजपा ने किया बाबा साहब का सम्मान- जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी: विधानसभा मंझनपुर के सांगठनिक मण्डल कौशाम्बी में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर मण्डल कौशाम्बी की आयोजित कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सपनों को कांग्रेस द्वारा अपमानित किया गया कांग्रेस ने हमेशा से ही बाबा साहब का अपमान किया चाहे संविधान के साथ छेड़छाड़ की बात कहे चाहे उनको चुनाव हराने की बात कहे। ऐसे तमाम मौके पर कभी कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। बाबा साहब का सम्मान भाजपा की मोदी और योगी सरकार निरंतर कर रही है। जैसा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्बेडकर पंचतीर्थ भारत में पांच महत्वपूर्ण स्थलों का समूह जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्यों से जुड़े हुए हैं। इन पंच तीर्थों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर किया गया है जो बाबा साहब के आदर्शो और सिद्धांतों को प्रसारित करने के लिए प्रतिबद्ध है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष जगन्नाथ दिवाकर, महामंत्री मोहित त्रिपाठी आदि पार्टी कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।



जिलाधिकारी कौशाम्बी ने जनता दर्शन में आयी महिला फरियादी की समस्या को सुना एवं तत्काल कराया निस्तारण

कौशांबी: प्रार्थिनी नीता देवी पत्नी स्व0 नागेन्द्र सिंह निवासिनी ग्राम-कोतारी पश्चिम तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी ने वृहस्पतिवार को जनसुनवाई में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थिनी एक विधवा एवं बेसहारा हैं, मेरे एवं मेरे बेटे के भरण पोषण का कोई जरिया नहीं है। प्रार्थिनी का अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। 

तत्पश्चात जिलाधिकारी मधु सूदन हुल्गी ने जिलापूर्ति अधिकारी को महिला फरियादी का तत्काल अन्त्योदय राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्हांने सरकार द्वारा संचालित सभी अनुमन्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दियें। जिलापूर्ति अधिकारी श्री मंगेश कुमार मौर्य द्वारा जॉचोपरान्त तत्काल महिला फरियादी का अन्त्योदय राशन कार्ड ऑनलाइन करा दिया गया है, शीघ्र ही राशन कार्ड जारी कर दिया जायेंगा। उन्हांने बताया कि महिला फरियादी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत जल्द ही निःशुल्क राशन प्राप्त होने लगेंगा।



रविवार, 5 जनवरी 2025

पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ ने महाकुंभ के परिपेक्ष्य में की समीक्षा बैठक

कौशाम्बी: पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में महाकुम्‍भ- 2025 के दृष्टिगत जनपद कौशाम्‍बी में होल्डिंग/पार्किंग एवं यातायात व्‍यवस्‍थाओं की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें  पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात द्वारा महाकुम्‍भ के दौरान जनपद कौशाम्बी से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिये विश्राम करने एवं रात्रि में ठहरने हेतु बनाये गए होल्डिंग एरिया में मूलभूत सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, अलाव एवं प्रकाश आदि) की समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था किए जाने हेतु बताया गया । पुलिस बल द्वारा श्राद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सहायता के लिए तत्पर रहने हेतु जोर दिया गया साथ ही विशेष पर्वों एवं अन्य अवसरों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अतिक्रमण आदि हटाए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्‍बी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात जनेश्‍वर प्रसाद पाण्‍डेय, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर  शिवांक सिंह एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।



फार्मर रजिस्ट्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं - जिलाधिकारी कौशाम्बी

● डीएम कौशाम्बी ने फार्मर रजिस्ट्री योजनान्तर्गत सी0एस0सी0 जनसेवा केन्द्र-थुलगुला दारानगर का निरीक्षण कर लिया जायजा


कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री योजनान्तर्गत सी0एस0सी0 जनसेवा केन्द्र-थुलगुला दारानगर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री जनहित व शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में से एक हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्हांने जनसेवा केन्द्र संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन के कार्यों को पूरी जिम्मेदारीपूर्वक किया जाय। फार्मर रजिस्ट्री योजना किसानों से सम्बन्धित समस्त लाभ दिये जानें के लिए महत्वपूर्ण योजना है, किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवायें।




ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उतरा उद्योग व्यापार मंडल

● व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने किया है आवाहन की व्यापारी ना करें ऑनलाइन खरीद

● सांसद नरेश उत्तम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  मुकुंद मिश्र के आव्हान पर रविवार को आनलाइन व्यापार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन फतेहपुर सासंद नरेश उत्तम पटेल कों उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों के साथ में मिलकर दिया गया। इसके साथ ही यह कहा की ऑनलाइन व्यापार की वजह से व्यापारियों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है आने वाले समय में यह और भयावह स्थिति पैदा करेगी इसलिए देश के प्रधानमंत्री से अपील है कि ऑनलाइन व्यापार को बंद करें जिससे कि व्यापारियों की जिंदगी और उनकी रोजी-रोटी चल सके।


इस मौके में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ल, जिला संरक्षक वेदप्रकाश गुप्ता, किशनपुर नगर महामंत्री रामबाबू जायसवाल, सर्राफा एसोशिएशन अध्यक्ष कृष्ण चंद्र अग्रवाल, सर्राफा महामंत्री शिव अग्रवाल, युवा अध्यक्ष राजा अग्रवाल, बिपिन अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, सतीश गुप्ता, पवन अग्रवाल, रामनरेश गुप्ता, सोनू अग्रवाल किराना, रीतेश अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सर्राफा रोहित अग्रवाल, बिपिन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शुशील अग्रवाल, अंचल मिश्र, बालकृष्ण अग्निहोत्री, हर्षित मिश्र एलेक्टानिक्स प्रशांत भूषण मिश्र, आयुष मिश्र, आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

ज्ञापन देते हुए व्यापारीगण


Kada Kaushambi: संस्कार हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ से कड़ा उर्स में लगा स्वास्थ्य मेला

संस्कार हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन की तरफ से कड़ा धाम के कड़क शाह बाबा दरगाह उर्स में लगा स्वास्थ्य मेला, कड़ा उर्स में सैकड़ों की तादात में आए हुए लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मेला में डॉक्टरों की टीम में वसीम अहमद, मोहम्मद शाबान, मशरूर अहमद, गुलाम मोहम्मद, लैब टेक्नीशियन सैय्यद, मोहम्मद आदिल संयोजक महमूद सलमानी आदि लोग महजूद रहें।


 
 


मंगलवार, 31 दिसंबर 2024