![]() |
| बॉलीवुड अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी |
PNC न्यूज़ भारत का एक लोकप्रिय हिंदी वेब न्यूज़ है I यहाँ पर आपको देश- विदेश, राजनीति, मनोरंजन, खेल कूद, व्यापार, इत्यादि खबरें देखने को मिलेंगीI PNC न्यूज़ चैनल की लाइव ख़बरें एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे साथ जुड़े रहेंI Contact us- 8299760737, 7379567856 Email id - newschannelpnc@gmail.com
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025
किन्नर अखाड़ा की नई नवेली महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी निष्कासित, लक्ष्मी त्रिपाठी भी आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटाई गईं
सोमवार, 27 जनवरी 2025
पहाड़पुर सुधवर में आयोजित हुआ महिला के अधिकारों व स्वच्छता पर विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर
मंगलवार, 21 जनवरी 2025
टीम भावना के साथ कार्य करने से सभी प्रकार के लक्ष्य किये जा सकतें हैं पूर्ण - जिलाधिकारी कौशाम्बी
सोमवार, 13 जनवरी 2025
सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री और व्यापारीयों की बैठक संपन्न
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा जी और प्रयागराज नगर निगम महापौर गणेश केसरवानी जी के उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रयाग व्यापार मंडल एवं साम्ब्रांत व्यापारी गण के साथ सर्किट हाउस में संपन्न हुई।
महापौर ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने श्रद्धालुओं की सुविधा में रैन बसेरा की व्यवस्था की है। माननीय मंत्री महोदय ने इन प्रयासों की सराहना की और सभी को प्रोत्साहित किया। गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुफरान अहमद ने दिव्य, भव्य, डिजिटल एवं सुरक्षित महाकुम्भ 2025 को सफल बनाने में अपने प्रयासों को उनसे अवगत कराया।
अपने आह्वान में मंत्री ने सभी गेस्ट हाउस और व्यापारियों से महाकुंभ के दौरान अपने प्रतिष्ठानों में अतिरिक्त लाइटिंग कराके सुसज्जित करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि मेले में आए अतिथियों का मन मोहित हो जाए। इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल, इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के पदाधिकारीगण के साथ-साथ जिले के संबरांत व्यापारीगण उपस्थित रहें।
![]() |
| उत्तर प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री जी के साथ व्यापारीगण |
"हम व्यापारी साथियों के साथ वचनबद्ध हैं कि विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ 2025 को स्वस्छ, सुरक्षित, सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देंगे।"
गुफरान अहमद
अध्यक्ष - इलाहाबाद गेस्ट हाउस ऐसोसिएशन
![]() |
| गुफरान अहमद |
![]() |
| आकाश जायसवाल |
रविवार, 12 जनवरी 2025
भरवारी नगर में अथक ग्रामीण जन सेवा समिति के बैनर तले गरीब, बेसहारा लोगों को कपड़ा वितरित किया गया
कौशाम्बी जनपद के भरवारी नगर में बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक कार्य में तत्पर रहने वाले अथक ग्रामीण जनसेवा समिति के लोगों ने नगर में 12 जनवरी को कपड़ा वितरण का कार्यक्रम रखा।
गुरुवार, 9 जनवरी 2025
पंचतीर्थों का निर्माण करके भाजपा ने किया बाबा साहब का सम्मान- जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य
कौशाम्बी: विधानसभा मंझनपुर के सांगठनिक मण्डल कौशाम्बी में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर मण्डल कौशाम्बी की आयोजित कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सपनों को कांग्रेस द्वारा अपमानित किया गया कांग्रेस ने हमेशा से ही बाबा साहब का अपमान किया चाहे संविधान के साथ छेड़छाड़ की बात कहे चाहे उनको चुनाव हराने की बात कहे। ऐसे तमाम मौके पर कभी कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। बाबा साहब का सम्मान भाजपा की मोदी और योगी सरकार निरंतर कर रही है। जैसा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्बेडकर पंचतीर्थ भारत में पांच महत्वपूर्ण स्थलों का समूह जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्यों से जुड़े हुए हैं। इन पंच तीर्थों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर किया गया है जो बाबा साहब के आदर्शो और सिद्धांतों को प्रसारित करने के लिए प्रतिबद्ध है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष जगन्नाथ दिवाकर, महामंत्री मोहित त्रिपाठी आदि पार्टी कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी कौशाम्बी ने जनता दर्शन में आयी महिला फरियादी की समस्या को सुना एवं तत्काल कराया निस्तारण
कौशांबी: प्रार्थिनी नीता देवी पत्नी स्व0 नागेन्द्र सिंह निवासिनी ग्राम-कोतारी पश्चिम तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी ने वृहस्पतिवार को जनसुनवाई में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थिनी एक विधवा एवं बेसहारा हैं, मेरे एवं मेरे बेटे के भरण पोषण का कोई जरिया नहीं है। प्रार्थिनी का अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
तत्पश्चात जिलाधिकारी मधु सूदन हुल्गी ने जिलापूर्ति अधिकारी को महिला फरियादी का तत्काल अन्त्योदय राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्हांने सरकार द्वारा संचालित सभी अनुमन्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दियें। जिलापूर्ति अधिकारी श्री मंगेश कुमार मौर्य द्वारा जॉचोपरान्त तत्काल महिला फरियादी का अन्त्योदय राशन कार्ड ऑनलाइन करा दिया गया है, शीघ्र ही राशन कार्ड जारी कर दिया जायेंगा। उन्हांने बताया कि महिला फरियादी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत जल्द ही निःशुल्क राशन प्राप्त होने लगेंगा।
रविवार, 5 जनवरी 2025
पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ ने महाकुंभ के परिपेक्ष्य में की समीक्षा बैठक
कौशाम्बी: पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में महाकुम्भ- 2025 के दृष्टिगत जनपद कौशाम्बी में होल्डिंग/पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात द्वारा महाकुम्भ के दौरान जनपद कौशाम्बी से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिये विश्राम करने एवं रात्रि में ठहरने हेतु बनाये गए होल्डिंग एरिया में मूलभूत सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, अलाव एवं प्रकाश आदि) की समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था किए जाने हेतु बताया गया । पुलिस बल द्वारा श्राद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए उनकी सहायता के लिए तत्पर रहने हेतु जोर दिया गया साथ ही विशेष पर्वों एवं अन्य अवसरों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अतिक्रमण आदि हटाए जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
फार्मर रजिस्ट्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं - जिलाधिकारी कौशाम्बी
● डीएम कौशाम्बी ने फार्मर रजिस्ट्री योजनान्तर्गत सी0एस0सी0 जनसेवा केन्द्र-थुलगुला दारानगर का निरीक्षण कर लिया जायजा
कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री योजनान्तर्गत सी0एस0सी0 जनसेवा केन्द्र-थुलगुला दारानगर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री जनहित व शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिन्दुओं में से एक हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्हांने जनसेवा केन्द्र संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन के कार्यों को पूरी जिम्मेदारीपूर्वक किया जाय। फार्मर रजिस्ट्री योजना किसानों से सम्बन्धित समस्त लाभ दिये जानें के लिए महत्वपूर्ण योजना है, किसान भाई फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवायें।
ऑनलाइन व्यापार के विरोध में उतरा उद्योग व्यापार मंडल
● व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने किया है आवाहन की व्यापारी ना करें ऑनलाइन खरीद
● सांसद नरेश उत्तम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र के आव्हान पर रविवार को आनलाइन व्यापार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन फतेहपुर सासंद नरेश उत्तम पटेल कों उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों के साथ में मिलकर दिया गया। इसके साथ ही यह कहा की ऑनलाइन व्यापार की वजह से व्यापारियों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है आने वाले समय में यह और भयावह स्थिति पैदा करेगी इसलिए देश के प्रधानमंत्री से अपील है कि ऑनलाइन व्यापार को बंद करें जिससे कि व्यापारियों की जिंदगी और उनकी रोजी-रोटी चल सके।
इस मौके में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ल, जिला संरक्षक वेदप्रकाश गुप्ता, किशनपुर नगर महामंत्री रामबाबू जायसवाल, सर्राफा एसोशिएशन अध्यक्ष कृष्ण चंद्र अग्रवाल, सर्राफा महामंत्री शिव अग्रवाल, युवा अध्यक्ष राजा अग्रवाल, बिपिन अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, सतीश गुप्ता, पवन अग्रवाल, रामनरेश गुप्ता, सोनू अग्रवाल किराना, रीतेश अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सर्राफा रोहित अग्रवाल, बिपिन गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शुशील अग्रवाल, अंचल मिश्र, बालकृष्ण अग्निहोत्री, हर्षित मिश्र एलेक्टानिक्स प्रशांत भूषण मिश्र, आयुष मिश्र, आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे।












